जमीन सीमांकन के लिए मांगा था 1 लाख, ACB ने रंगे हाथ राजस्व निरीक्षक को पकड़ा! पढ़ें पूरी खबर

Date:

भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 30 हजार रुपये घूस लेते हुए एक अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में की गई।

जानकारी के अनुसार, एसीबी की टीम ने दूसरी किस्त के 30 हजार रुपये घूस लेते समय राजस्व निरीक्षक को पकड़ा है।
किसान से जमीन के सीमांकन के लिए मांगा था 1 लाख रुपये
राजस्व निरीक्षक ने एक किसान से जमीन के सीमांकन के लिए 1 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से 50 हजार रुपये पहले ही ले चुका था। बाकी के 50 हजार रुपये के लिए वह किसान को लगातार परेशान कर रहा था। इसके बाद किसान ने एसीबी से शिकायत की।

ACB ने ऐसे बिछाया जाल
एसीबी की जांच में शिकायत सही पाई गई, और इसके बाद राजस्व निरीक्षक बद्री नारायण जांगड़े को गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई।

किसान को कैमिकल लगे नोटों के साथ राजस्व निरीक्षक के पास भेजा गया, जबकि एसीबी की टीम सादे कपड़ों में आसपास मौजूद थी। जैसे ही अधिकारी ने 30 हजार रुपये स्वीकार किए, एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया। शिकायतकर्ता किसान हसौद तहसील के भातमाहुल गांव का रहने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

MP के किसानों ने देखा आरंग में मखाने की खेती…पढ़िए पूरी खबर!

मध्यप्रदेश के किसानों का ग्राम लिंगाडीह आरंग में मखाना...

छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के प्रदेश प्रवक्ता बने गजेंद्ररथ गर्व…पढ़ें पूरी खबर!

प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति...

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...