छत्तीसगढ़: लोकगायक सिद्धार्थ महाजन को ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026′

Date:

लोकगायक सिद्धार्थ महाजन को मिला ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026
छत्तीसगढ़ की लोककला एवं संस्कृति के संरक्षण में योगदान के लिए हुआ सम्मान साथ ही कोंडागांव जिले के और भी कलाकारों को कई सम्मान मिले व, प्रदेशभर से जुटे हजारों कलाकार।

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ की लोककला, लोकसंस्कृति एवं लोक परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लोकगायक सिद्धार्थ महाजन को ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ द्वारा आयोजित वार्षिक प्रदेश स्तरीय लोक कला अलंकरण समारोह में प्रदान किया गया।


सिद्धार्थ महाजन को प्रदान किए गए सम्मान प्रमाण पत्र में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोक कला, परंपरा, संगीत, नृत्य, रंगकला एवं लोक साहित्य के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान को विशेष रूप से उल्लेखित किया गया है। उन्हें लोक कला (नृत्य/लोकगायन) के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया गया।


समारोह में छत्तीसगढ़ शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, संस्कृति, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, तथा छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्री विशेषर सिंह पटेल सहित विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री गुरुदास मानिकपुरी ने की।

इस गौरव सम्मान के लिए श्री महाजन को छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र रथ गर्व ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया रायपुर, 15 अक्टूबर...