छत्तीसगढ़िया मन गरबा में मगन हे! लंदन वाला दोस्त सुवा, करमा नाचत हे!

Date:

लंदन से आया मेरा दोस्त… दोस्त को सलाम करो !

जी हां सलाम तो बनता है लंदन वाले दोस्त को क्योंकि जहां एक ओर छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ के ही लोग रास गरबा की धुन में गस खाए हुए हैं वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ का एक बेटा जो लंदन में बस चुका है, उसे छत्तीसगढ़ की संस्कृति और मिट्टी खींच लाई है!

मैं बात कर रहा हूं लंदन वाले दोस्त भूपेंद्र कौशिक की जो आजकल राजधानी रायपुर के डीडी नगर में सांस्कृतिक परिपालन समिति के साथ मिलकर माता जस तिहार का आयोजन किए हुए हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ की बेटियां, माताएं बहने अपने परिवार के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक गीतों पर सुआ करमा नाच रही हैं।

दरअसल रायपुर के डीडी नगर में सामाजिक कार्यकर्ता रिचा वर्मा की सांस्कृतिक परिपालन समिति द्वारा भव्य सुआ नाच का आयोजन किया गया है जिसमें लंदन वाले दोस्त भूपेंद्र कौशिक भी अपने परिवार के साथ पहुंचे हुए हैं और लगातार प्रदेश की भाषा संस्कृति और प्रतिमानों को अक्षुण रखने का संदेश दे रहे हैं।

सांस्कृतिक परिपालन समिति की रिचा वर्मा ने बताया की सोशल मीडिया के माध्यम से लंदन वाले दोस्त भूपेंद्र कौशिक लगातार उनकी संस्था के कामों को देख रहे थे और क्योंकि छत्तीसगढ़ के प्रति उनका लगाव छत्तीसगढ़िया होने के नाते स्वाभाविक है, ऐसे में इस दशहरा एक बड़े आयोजन के साथ लंदन वाले दोस्त को पारंपरिक तिहार में शामिल होने का नेवता दिया गया था।

लंदन में बसे भूपेंद्र कौशिक ने बताया की उन्हें अपनी मिट्टी की, अपने प्रदेशवासियों और यहां की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति उनका लगाव उन्हें यहां खींच लाती है।

उन्होंने बताया कि वे लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपने मयारू प्रदेश छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े रहते हैं और जब भी मौका मिलता है वे अपने हिस्से का कर्त्तव्य निभाने पहुंच जाते हैं।

इस बार उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता नारायण प्रसाद कौशिक जी की स्मृति में सांस्कृतिक परिपालन समिति के साथ मिलकर माता जस गीत तिहार का जोरदार पारम्परिक आयोजन किया है, जहां हर शाम पारम्परिक सवांगा में लोग सुआ, करमा, पंथी, राउत नाचा, बस्तरिहा, सरगुजिहा नृत्य में शामिल हो रहे हैं।

आज जहां युवा अपनी संस्कृति से विमुख हो रहे हैं ऐसे में लंदन वाले दोस्त का यह उदिम प्रेरणा देने वाला है।

प्रदेशवाद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

लक्ष्मी वर्मा जायेंगी राज्यसभा: बीजेपी ने बड़े वोट बैंक कुर्मी समाज को साधा!

बीजेपी ने राज्य सभा के लिए अपना उम्मीदवार घोषित...

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...