छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी अपील…जरूर पढ़ें!

Date:

सुधी पाठकों, साथियों नमस्कार जोहार🙏

जन सरोकार और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मौसम अनुकूल नही है!
बड़े संस्थानों में पत्रकारिता छटपटा रही है, मैंने लगभग 10 साल IBC24 न्यूज़ चैनल में बतौर पत्रकार कई भूमिका निभाई, मैदानी रिपोर्टिंग से लेकर कार्यालय में एडिटोरियल तक।

मेरी पत्रकारिता की शुरुआत देशबंधु से हुई और IBC24, vistar news होते अब प्रदेशवाद में बतौर संपादक जारी है।
आज ग्रामीण अथवा शहरी क्षेत्रों में पत्रकारिता राजनीतिक दलों अथवा सामाजिक, गैरसामाजिक संगठनों के स्वलिखित विज्ञप्तियों तक सीमित हो रही है और शायद इसीलिए स्वतंत्र पत्रकारों ने अपने मंच खुद संभाले हैं, मैं भी वही कर रहा हूं।
प्रदेश में आम छत्तीसगढ़िया पत्रकारों की दुर्दशा देखी तो सी.पी.एम. का निर्माण किया आज छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ से हजारों प्रादेशिक पत्रकार लगभग सभी जिलों से हमारे परिवार का हिस्सा बन चुके हैं।
विभिन्न पोर्टल अथवा वेब पेपर के माध्यम से अब स्थानीय पत्रकार अपना कर्तव्य कर रहे हैं और उन्हें अपने सीमित संसाधनों के बीच ही लड़ना पड़ता है और इस समर में कई समस्या भी है।
आप सभी सम्मानित साथियों से अपील करना चाहता हूं कि आप जरूर अपने संस्थान, व्यापारिक प्रतिष्ठान अथवा शुभकामनाओं भरे प्रचार विज्ञापन इन्ही वेब समाचार संचालक साथियों को उनके आर्थिक सहायता के लिए प्रेषित करें ताकि एक बड़ी मदद हो सके।

गजेंद्ररथ गर्व
प्रदेश अध्यक्ष
छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ, छत्तीसगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

जमीन की नई गाइड लाइन मामले में सरकार का यूटर्न…पढ़ें

छत्तीसगढ़ में जमीन की नई गाइडलाइन दरों को लेकर...

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात के पीछे छिपी एक वैज्ञानिक की संघर्षगाथा!

छत्तीसगढ़ को मिली मखाना बोर्ड की सौगात! इसके पीछे...

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल?

मानवता को शर्मसार करते राजधानी के आउटर अस्पताल? गरीबों की...

रायपुर: छत्तीसगढ़ महतारी अस्मिता यात्रा: गजेंद्ररथ की बड़ी अपील…पढ़ें!

क्यों जरूरी है! #छत्तीसगढ़_महतारी_अस्मिता_यात्रा कोई भू भाग यूं ही अपना...