खरोरा हाई स्कूल में शिक्षक दिवस पर आयोजन…पढ़ें!

Date:

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय खरोरा में गुरु सम्मान की अनूठी मिसाल, शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ भव्य अभिनंदन

खरोरा :- देश के द्वितीय राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी–अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में शिक्षक दिवस गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण में मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में गुरु सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों के उत्साह ने समारोह को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन, सचिन अग्रवाल, संजीव देवांगन, गुरदीप सिंह छाबड़ा, रश्मि वर्मा, गुरजीत कौर भाटिया, सुनील नायक, यज्ञदत्त शर्मा सहित शाला प्रबंधन समिति के समस्त सदस्यों ने हिन्दी एवं अंग्रेज़ी माध्यम के सभी शिक्षकों को साल, श्रीफल एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य रजनी मिंज ने भी समस्त विद्यालयीन स्टाफ का गुलाब पुष्प एवं कमल भेंट कर अभिनंदन किया।

समारोह का विशेष आकर्षण “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026–27” रहा, जिसमें अंग्रेज़ी माध्यम से लुकेश्वर उइके तथा हिन्दी माध्यम से नीतू यादव को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही भोपाल स्थित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में राष्ट्रीय प्रशिक्षण हेतु चयनित व्याख्याता नीतू यादव (7–11 सितम्बर) एवं शैलजा शर्मा (21–25 सितम्बर) का शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन व समस्त सदस्यों द्वारा सम्मान कर उन्हें अग्रिम शुभकामनाएँ दी गईं।

विद्यालय के छात्र–छात्राओं ने अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए श्रीफल भेंट कर चरण वंदन किया। इसके पश्चात मटकी फोड़, कुर्सी दौड़, गीत, प्रेरक भाषण, समूह नृत्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन

शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि “शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते, बल्कि संस्कार और चरित्र का निर्माण कर राष्ट्र की दिशा तय करते हैं।

प्राचार्य रजनी मिंज ने कहा कि “विद्यालय की उपलब्धियों के पीछे शिक्षकों की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण ही सबसे बड़ी शक्ति है।

व्याख्याता शाहिना परवीन ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “एक श्रेष्ठ शिक्षक विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करता है।”

नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित सेन ने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए कहा कि “पीएम श्री विद्यालय खरोरा शिक्षा, संस्कार और नवाचार का उत्कृष्ट केंद्र बनकर क्षेत्र के लिए प्रेरणा बना है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस मनाया रायपुर, 15 अक्टूबर...