खबर खरोरा: रमेश शर्मा बनाए गए बीजेपी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य!

Date:

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने रमेश शर्मा
खरोरा – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश संगठन के द्वारा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ,भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, विधायक अनुज शर्मा, जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के अनुशंसा से रमेश शर्मा को प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। इस संबंध में प्रदेश कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज ने कहा कि रमेश शर्मा लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्व एवं सहकारिता से जुड़े होने के साथ ही विभिन्न दायित्व का निर्वहन करते आ रहे हैं। रमेश शर्मा को संगठन में स्थान मिलने से खरोरा क्षेत्र सहित आसपास के किसानों में हर्ष और उल्लास का माहौल है। कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने इस क्षेत्र के लिए सम्मान और गौरव की बात बताया। लोगों का कहना है कि एक जमीन और संघर्षशील किसान नेता को संगठन में उचित स्थान मिलने से खुशी की लहर है, उनके लंबे अनुभव और सक्रिय कार्य शैली का परिणाम के फल स्वरुप प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने महत्वपूर्ण दायित्व सौंपी गई है। प्रदेश किसान मोर्चा के कार्य समिति सदस्य नियुक्त होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, वेदराम मनहरे प्रदेश संयोजक नशा मुक्ति अभियान, श्रीमती सोना वर्मा मंडल अध्यक्ष खरोरा, टिकेश्वर मनहरे अध्यक्ष जनपद पंचायत तिल्दा,सुनीता अनिल सोनी नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा,सुमित सेन उपाध्यक्ष एवं पार्षद गण,सूरज सोनी ,दीपक धनकर कार्यालय प्रभारी भाजपा मंडल खरोरा, योगेश चंद्राकर ,सावन शर्मा, तोरण ठाकुर पूर्व पार्षद,दुष्यंत साहू सरपंच बिठिया, सहित क्षेत्र के किसानों एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं मे हर्ष व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...