मौसम बदल रहा है: सर्दी में भी गर्मी…जानें कहां कैसा है मौसम!

Date:

छत्‍तीसगढ़ में फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है। इतना ही नहीं प्रदेश में कहीं गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं कुछ हिस्‍सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जनवरी के आखिरी दिनों में प्रदेश के कुछ जिलों में दिन का पारा करीब 34 डिग्री तक औसतन पहुंच गया है।

वहीं सरगुजा संभाग में अभी ठंडी का कहर जारी है। जहां बलरामपुर में रात का तापमान करीब 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इधर दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर में दिन के समय में गर्मी चुभने लगी है। दिन के समय में गर्मी का अहसास और रात के समय में ठंडी का अहसास हो रहा है।

सरगुजा के जिलों में शीतलहर जैसे हालात

इधर सरगुजा संभाग में अभी ठंड का कहर जारी है। जहां कुछ जिलों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं। रविवार की बात करें तो बलरामपुर में रात का पारा करीब 4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह आसपास के इलाकों में ठंडी का असर जारी है। इलाके में ठंडी अभी और पड़ने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश का मैदानी भाग दुर्ग जिले में दिन के समय में गर्मी का अहसास हुआ, जहां दिन का पारा करीब 33 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में 17 डिग्री पहुंचा रात का पारा

प्रदेश की राजधानी की बात करें तो छत्‍तीसगढ़ के मध्य और दक्षिणी इलाके में ठंडी का असर लगभग गायब सी हो गई है। रविवार को रायपुर में रात का पारा 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह पारा सामान्‍य से करीब 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं दिन का पारा 30.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्‍य से 2.5 डिग्री ज्‍यादा रिकॉर्ड किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट: हादसों के बाद अधिकारियों पर गाज!

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं...

नवा रायपुर: अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू…

नवा रायपुर में चल रहा 60वां अखिल भारतीय DGP-IG...

छात्र को पेड़ से लटकाने का मामला, स्कूल की मान्यता रद्द, संचालक पर FIR!

सूरजपुर जिले के निजी स्कूल में KG-2 के छात्र...

छत्तीसगढ़ी के लिए जल्द ही सत्याग्रह: नंदकिशोर शुक्ला

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिसव पर रैली और संगोष्ठी सामाजिक उदासीनता और...