Raipur WRS: राज्य सिरजन दिवस तिहार मनाए गिस!

Date:

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य सृजन दिवस तिहार का भव्य आयोजन दिनांक 22 नवंबर 2025 को डब्ल्यूआरएस कालोनी, रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी आंगना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की अद्भुत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
श्री राम गुलाम ठाकुर जी,
श्री उदयभान सिंह चौहान जी,
श्रीमती लक्ष्मी नाग जी,
श्री ओमप्रकाश साहू जी
इत्यादि गणमान्य व्यक्तियों की विशेष उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वचन से समारोह की गरिमा में और वृद्धि हुई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में ग्राम भैंसमुड़ा का जय बजरंग दल अखाड़ा एवं लोक धरोहर अहिवारा (श्री लीलाधर साहू जी)की उपस्थिति एवं प्रस्तुति ने कार्यक्रम को जीवंत और यादगार बना दिया। अखाड़ा कला, लोकनृत्य एवं पारंपरिक संगीत की धुनों ने संस्कृति प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में “चार चांद” लगा दिए।

इस सफल आयोजन के पीछे छत्तीसगढ़िया सर्वसमाज संगठन, रेलवे डब्ल्यूआरएस कालोनी,रायपुर के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीगण का अथक परिश्रम एवं समर्पण रहा। उनके संयुक्त प्रयास से राज सिरजन दिवस तिहार का यह आयोजन अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित और अविस्मरणीय बन पाया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, कलाकारों, समाज के सदस्यों एवं आयोजन टीम ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, गौरव, मातृभूमि के प्रति सम्मान और सामाजिक सौहार्द्र का संदेश दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...