विधायक ने धोया बर्तन, कहा: बदले में खाना खिला देना! जानिए कौन हैं वह विधायक…

Date:

छत्तीसगढ़ के एक विधायक का तालाब में बर्तन साफ करते हुए विडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।


असल मे छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले के सीतापुर विधानसभा से विधायक रामकुमार टोप्पो दौरे पर निकले हुए थे, बंदरकोट नाम के दुर्गम गांव में उन्हें जाना था, वह अपनी टीम के साथ पैदल चल रहे थे तभी उन्होंने देखा कि एक महिला तालाब में बर्तन साफ रही है विधायक रामकुमार महिला के पास पहुंचे और पूछा कि क्या वह उन्हें जानती है महिला ने मना कर दिया इस बीच विधायक रामकुमार महिला के मांजे हुए बर्तन धोने लगे, उसके साथी ने महिला को बताया कि यह जो है आपका विधायक है, महिला को अचरज हुआ की क्षेत्र का विधायक उनके साथ बर्तन धो रहा है, मजाक मजाक में रामकुमार ने महिला से पूछ लिया की क्या वह बर्तन धोने के बदले उन्हें अपने घर में खाना खिलाओगी?
महिला खुशी-खुशी तैयार हो गई, महिला ने बताया कि उसके घर तक जाने का रास्ता दुर्गम ह, विधायक रामकुमार टोप्पो ने कहा की चलिए हम इस रास्ते को बनवा देंगे।

विधायक रामकुमार टोप्पो गांव पहुंचे और ग्राम वासियों की बैठक ली और उन्हें बताया की सरकार उनके गांव तक पहुंच मार्ग बनवाने जा रही है रास्ते में आने वाले पुल पुलियों को भी सरकार बनवाएंगी और ऐसी व्यवस्था बनाएंगी कि गांव तक एंबुलेंस आ सके।
विधायक ने इस मौके पर गांव वालों से पूछा की क्या उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है, उन्हें कोई समस्या तो नहीं है, गांव वाले अपने बीच अपना विधायक को पाकर बहुत खुश थे और सभी एक-एक कर अपनी समस्याएं विधायक को बता रहे थे, विधायक ने भी इस मौके पर गांव वालों से कहा की क्षेत्र में दुर्गम गांव का निरीक्षण किया जा रहा है और पहुंच मार्ग सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को व्यवस्थित करने की कोशिश सरकार कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...