प्रेमिका की हत्या कर, शादीशुदा प्रेमी ने लगा ली फांसी…जानिए पूरा मामला!

Date:

कांकेर: जिले के चारामा थाना क्षेत्र में प्रेमिका की हत्या कर फरार शादीशुदा प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक दीपचंद की लाश बालोद जिले के रानीतराई गांव के पास पेड़ में फांसी पर लटकी मिली है. बता दें कि चारामा के वार्ड क्रमांक 6 के रहने वाले मृतक दीपचंद देवांगन के घर सोमवार को युवती की लाश मिली थी. कपड़े से गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी. हत्याकांड के बाद से आरोपी युवक फरार था. रानीतराई और कांकेर पुलिस ने मृतक की पहचान दीपचंद देवांगन के रूप में की. इसके बाद परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जानकारी के मुताबिक रामचंद्र देवांगन ने सुबह अपने बेटे दीपचंद देवांगन के कमरे में जाकर युवती का शव देखा था. इस दौरान दीपचंद घर पर नहीं था. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. फिलहाल युवती की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लिपिका देवांगन रामचंद्र के घर कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई. घटना के बाद शरारपारा में दहशत का माहौल है. आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने रात के समय किसी तरह की असामान्य गतिविधि नहीं देखी. घटना के बाद से दीपचंद देवांगन लापता था, जिसकी लाश बालोद जिले में फांसी के फंदे पर लटकी मिली है. इस मामले में चारामा थाना प्रभारी ने बताया कि यह एक संवेदनशील मामला है. सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर पूरी स्थिति स्पष्ट होगी. पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है कि जल्द से जल्द मामले का खुलासा किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विश्व वानिकी दिवस: मोहरेंगा नेचर सफारी में होमस्टे!

विश्व वानिकी दिवस पर नेचर सफारी मोहरेंगा को मिली...

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...