डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना…नाम परिवर्तन पर लामबंद हुआ सर्व छत्तीसगढ़िया समाज, 19 को बड़ा आंदोलन!

Date:

डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम बदलने पर नाराजगी

सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के बैनर तले 19 को रायपुर में होगा धरना

रायपुर। डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम बदलने से नाराज मनवा कुर्मी समाज ने सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के बैनर तले 19 तारीख को नया रायपुर धरना स्थल पर सुबह 10 बजे से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।

केंद्रीय अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप ने कहा कि योजना का नाम बदलना छत्तीसगढ़ के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक डॉ. खूबचंद बघेल का अपमान है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव को ठेस पहुंचाने वाला है, जिससे समाज में भारी आक्रोश है।

सर्व छत्तीसगढ़िया समाज के
प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने बताया कि इस धरना-प्रदर्शन में सतनामी समाज, आदिवासी समाज, धोबी समाज, सेन समाज, कलार समाज, साहू समाज, चंद्राकर समाज समेत समस्त छत्तीसगढ़िया समाज और संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई छत्तीसगढ़ के सम्मान की है और सरकार को जल्द से जल्द योजना का पुराना नाम बहाल करना चाहिए।

श्री कश्यप ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों लोगों के शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विश्व वानिकी दिवस: मोहरेंगा नेचर सफारी में होमस्टे!

विश्व वानिकी दिवस पर नेचर सफारी मोहरेंगा को मिली...

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...