फर्जी हाजरी से पैसा निकालने का आरोप, शिकायत, जांच का आश्वासन… जानें पूरा मामला!

Date:

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी, रोजगार सहायक ने अपने नाम पर डाला फर्जी हाजिरी

देवेंद्र सेन की रिपोर्ट

धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत भोथली में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में फर्जी हाजिरी डालकर राशि गबन करने का मामला सामने आया है।
ग्रामीणों ने जनपद पंचायत नगरी पहुंचकर सीईओ श्री करुणासागर पटेल जी से मुलाकात कर प्रभारी रोजगार सहायक कुलेश्वर साहू के खिलाफ शिकायत कर मामले की जांच कर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग किए हैं। ग्राम पंचायत भोथली के ग्रामीणों ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि ग्राम पंचायत भोथली में विभिन्न हितग्राहियों का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति हुआ था, प्रत्येक आवास निर्माण में हितग्राहियो को मनरेगा के तहत 90 दिन का मस्टररोल भरा जाता है, जिसमे हितग्राहियों के बिना जानकारी के मस्टररोल मे फर्जी हाजिरी भरकर राशि का आहरण किया गया है, लगभग 12 प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में फर्जी हाजिरी डाला गया है। ग्रामीणों ने आगे बताया की ग्राम पंचायत भोथली में मेट का काम करने वाले कुलेश्वर साहू को रोजगार सहायक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जिनके द्वारा विभिन्न आवास निर्माण कार्य में स्वयं एवं अपने नाते रिश्तेदारो के नाम पर मस्टररोल में फर्जी हाजिरी डाल कर राशि आहरण किया गया है जो कि राशि गबन का मामला है। इनके द्वारा किए गए इस कृत्य से हितग्राहियों को आर्थिक रुप से नुकसान हुआ है।

उचित कार्यवाही नही होने पर होगा उग्र आंदोलन

ग्राम पंचायत भोथली के ग्रामीणों ने आगे बताया कि यह इसकी जानकारी हमे नही थी ग्राम पंचायत के अन्य कार्यों में भी इस प्रकार की धांधली हो सकती है इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए यह मामला अत्यंत संवेदनशील है एवं मनरेगा अधिनियम के प्रावधानों के खिलाफ है, यदि दोषी पर उचित कार्यवाही नहीं की जाती है तो कलेक्टर, मंत्री के पास जाकर शिकायत किया जाएगा साथ ही उग्र आंदोलन किया जाएगा।

दोष सिद्ध होने पर होगी कार्यवाही – सीईओ

जनपद पंचायत नगरी के सीईओ श्री पटेल जी ने कहा है कि इस शिकायत पत्र के आधार पर जनपद द्वारा एक जांच कमेटी बनाकर सभी बिंदुओं की सूक्ष्म जांच की जाएगी और आरोप सिद्ध होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विश्व वानिकी दिवस: मोहरेंगा नेचर सफारी में होमस्टे!

विश्व वानिकी दिवस पर नेचर सफारी मोहरेंगा को मिली...

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...