गति थीम पर चौधरी का बजट…क्या खास जानिए!

Date:

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार (3 मार्च) को विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख 62 हजार 100 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। यह बजट पिछले साल की तुलना में 12%अधिक है। बजट में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए की कमी और सरकारी कर्मचारियों के लिए 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता का ऐलान किया गया।

पेट्रोल पर वैट में कटौती से आम जनता को राहत
सरकार ने पेट्रोल पर वैट में कटौती करके आम जनता को बड़ी राहत दी है। इस कदम से पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए की कमी आएगी, जिससे ईंधन के दामों में कमी होगी और राज्य के लोगों को आर्थिक रूप से सहूलियत मिलेगी।

GATI थीम पर आधारित बजट
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस बजट को ‘GATI’ थीम पर आधारित किया है। इसका अर्थ है-

G: गुड गवर्नेंस (सुशासन)
A: एक्सेलेरेटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर (अवसंरचना को गति देना)
T: टेक्नोलॉजी (प्रौद्योगिकी)
I: इंडस्ट्रियल ग्रोथ (औद्योगिक विकास)
इससे पहले, चौधरी ने ‘GYAN’ थीम पर बजट पेश किया था।

बजट में कई प्रमुख योजनाओं के लिए धनराशि आवंटित की गई है:

महतारी वंदन योजना: 5,500 करोड़ रुपए
PM आवास योजना: 8,500 करोड़ रुपए
PM श्री स्कूल योजना: 277 करोड़ रुपए
स्वास्थ्य योजनाएं: 1,500 करोड़ रुपए
रायपुर-दुर्ग मेट्रो रेल सर्वे: 5 करोड़ रुपए
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि रायपुर में अब कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थान स्थापित हो चुके हैं, जिनमें IIM, AIIMS, NIT, IIIT और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी शामिल हैं। इसके अलावा, प्लास्टिक इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट भी राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना
राज्य के सुदूर क्षेत्रों में दूरसंचार सुविधाओं को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना शुरू की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य उन क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना है, जो अभी तक दूरसंचार क्रांति से वंचित हैं।

डिजिटल बजट पेश करने का ऐतिहासिक कदम
ओपी चौधरी ने पहली बार टैबलेट के माध्यम से डिजिटल बजट पेश किया। इससे पहले, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में बजट पर हस्ताक्षर किए। बजट पेश करने से पहले चौधरी ने राम मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान राम को प्रणाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...