भिलाई ननि में पंजा हो गया फूल! कैसे पढ़िए पूरी खबर!

Date:

भिलाई नगर निगम के वार्ड 35 में हुए उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार चंदन यादव निर्विरोध पार्षद चुने गए। कांग्रेस के उम्मीदवार मनोज सिन्हा ने अपना नामांकन वापस ले लिया और भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया।

उनका कहना था कि कांग्रेस ने उन्हें सिर्फ बलि का बकरा बना दिया था। न तो उनकी प्रचार गतिविधियों में किसी ने मदद की और न ही कोई सहयोग किया। इस स्थिति में उन्होंने भाजपा विधायक रिकेश सेन से संपर्क किया और भाजपा में शामिल हो गए।

लोग सीधे वोट देने से मना कर रहे थे: मनोज
मनोज सिन्हा ने यह भी कहा कि जहां भी वे प्रचार के लिए गए, वहां के लोग उनका समर्थन नहीं कर रहे थे और सीधे वोट देने से मना कर रहे थे। इस वजह से उन्होंने भाजपा को समर्थन देने का निर्णय लिया।

दोनों पार्षदों ने थाम लिया बीजेपी का दामन

कांग्रेस के लिए चुनाव जीतना लगभग नामुमकिन था: रिकेश सेन
भाजपा विधायक रिकेश सेन ने कहा कि भाजपा शासन में शारदा और बैकुंठ धाम क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं, जिससे जनता में भाजपा के प्रति सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली।

इस कारण कांग्रेस के लिए चुनाव जीतना लगभग नामुमकिन था। उन्होंने यह भी कहा कि चंदन यादव अगले दो वर्षों में वार्ड का विकास करेंगे और उसकी तस्वीर बदलेंगे।

अब निगम के उपचुनाव में केवल वार्ड 24 में होगा मतदान
मनोज सिन्हा का नामांकन वापस लेने के बाद निर्वाचन अधिकारी ने चंदन यादव को निर्वाचित पार्षद घोषित किया और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

इस मौके पर विधायक रिकेश सेन और भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के साथ चंदन यादव ने विजय जुलूस निकाला। अब भिलाई नगर निगम के उपचुनाव में केवल वार्ड 24 में मतदान होगा, जहां कांग्रेस के दानवीर और भाजपा के प्रदीप सेन के बीच सीधा मुकाबला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...