बाइक राइडर्स की शांति रैली…6 दिन बस्तर संभाग और भी बहुत कुछ!

Date:

रायपुर। शान्ति रैली के सभी राइडर्स देशप्रेम के जज्बे से ओतप्रोत होकर मानवता, शांति, एकता, भाईचारे का पैगाम लेकर छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर बस्तर संभाग के लिए 6 दिनों की यात्रा पर रवाना हुए। रविवार सुबह राइड फ़ॉर पीस बाइक रैली को सर्व धर्म समाज से गोपाल साहू, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा से कुरैशी जी, पं. आर के तिवारी, बिशप छत्तीसगढ़ डायसिस सुश्री सुषमा कुमार,कोषाध्यक्ष जयदीप रॉबिनसन, सचिव व बाइक रैली संयोजक नितिन लॉरेंस ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवतियां व महिलाएं भी शामिल है। शामिल होने वाले राइडर्स में उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी राइडर्स उत्साहित थे। बस्तर में बाइक से रैली को लेकर युवाओं में भरपूर रोमांच है क्योंकि अधिकांश लोग बाइक से पहली बार छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल की यात्रा करने जा रहे थे।

शांति का संदेश लेकर निकली बाइक रैली रायपुर से रवाना होकर धमतरी, कांकेर होते हुए जगदलपुर पहुचकर रात्रि विश्राम, 21 अक्टूबर को सुकमा में रात्रि विश्राम, 22 को दंतेवाड़ा में रात्रि विश्राम, 23 को बीजापुर में रात्रि विश्राम, नारायणपुर में 24 अक्टूबर को रात्रि विश्राम कर 25 की सुबह नारायणपुर से निकलकर शाम तक वापिस रायपुर पहुचेगी। बाइक रैली के दौरान बस्तर संभाग के सभी जिलों में समूह के द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक बुराइयों से दूर रहने वाले सन्देशप्रद प्रस्तुति भी देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...