प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन CKS के नए प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र साहू
कोरबा: छत्तीसगढ़ में एक दशक से सक्रिय प्रदेश की सबसे बड़ी गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना में बड़ा बदलाव हुआ है, प्रदेश टीम में प्रजातांत्रिक रूप से दायित्व सौंपने की प्रक्रिया संपन्न हुई है।
कोरबा शहर के हृदय स्थल घंटाघर चौक स्थित सियान सदन में सैकड़ों जिला पदाधिकारी और सेनानियों की उपस्थिति में वार्षिक भोजली महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा हुई, जिसमें प्रादेशिक त्यौहारों को जिलेवार मानने निर्णय हुआ साथ ही प्रादेशिक टीम को मजबूत करने बदलाव करते हुए राजधानी रायपुर के तेजतर्रार सेनानी धीरेंद्र साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई।
प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी अधिवक्ता दिलीप मिरी को दी गई, इस बार संगठन ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा की और कोरबा के दबंग सेनानी अतुल दास महंत को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया, वहीं उमगोपाल CKS के प्रदेश उपाध्यक्ष चुने गए इस मौके पर प्रदेश प्रभारी मोनी कटोत्रे, प्रदेश महामंत्री रूपेंद्र देवांगन और प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्ररथ वर्मा उपस्थित रहे।

इस बार CKS ने बनाई विधि विधाई टीम, कानून के जानकार करेंगे फर्जी FIR पर सेनानियों का बचाओ!
अधिवक्ता सुनील मानिकपुरी को CKS प्रदेश कार्यकारणी में शामिल करते हुए उनकी लीगल टीम को गैर राजनीतिक संगठन से जोड़ा गया है जिससे आम छत्तीसगढ़ियों के अधिकार की लड़ाई आसान हो सके!
एक दशक से लगभग दो सौ से ज्यादा सेनानी विभिन्न मामलों में आरोपी बना कर जेल दाखिल किए गए इन मुकद्दमों को लड़ने और वैधानिक सलाह के लिए अधिवक्ताओं का पैनल अब हमेशा क्रांतिसेना के साथ मिलकर काम करेंगे।

राजधानी रायपुर से जिला पदाधिकारी नेहा वर्मा, जागेंद्र साहू, मनीष वर्मा और भामा साहू भी प्रादेशिक बैठक में शामिल हुए और 29 अगस्त को आयोजित भोजली महोत्सव में महिलाओं की भूमिका पर रणनीति बना कर उपस्थित महिला सेनानियों से चर्चा किए और आने वाले समय में बड़ी ताकत महिला टीम की बने ऐसी कार्ययोजना पर कार्यशाला किया गया।
बैठक में उपस्थित कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर सहित विभिन्न जिले से पहुंचे सेनानियों ने छत्तीसगढ़ियावाद पर अपने विचार रखे और प्रदेश की जल जंगल जमीन सहित प्राकृतिक संसाधनों को लेकर प्रदेशभर में जनजागृति के लिए कार्य करने संकल्प लिया।
इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र साहू ने आह्वान करते हुए कहा, की छत्तीसगढ़ की प्रादेशिकता को मजबूत करने CKS का निर्माण हुआ है और इस क्रम में हर हद पार किया जाएगा, हमारे पुरखों का सपना साकार करने आज पूरा प्रदेश एकजुट हो रहा है, सभी को स्थानीयता की महत्ता समझ आ रही है, बड़ा बदलाव निश्चित है।

प्रदेश संयोजक अधिवक्ता दिलीप मिरी ने संबोधित करते हुए विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ियावाद की लड़ाई में कोई समझौता नहीं होगा, स्वाभिमान उच्च करने संकल्पित है CKS!
प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्ररथ वर्मा ने इस मौके पर बताया की CKS जिस उद्देश्य से बना वह लगातार सफल हो रहा है, प्रादेशिक प्रतिमानों और पारंपरिक चिन्हों के साथ सांस्कृतिक और भाषाई अस्मिता को लेकर प्रदेशवासी लगातार जागरूक हो रहे हैं यही हमारे पुरखों का सपना है,उन्होंने छत्तीसगढ़िया राज की संकल्पना साकार करने संकल्प दिलवाया और छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया प्रथम की लड़ाई जारी रखने युवाओं को राजनीति में आने अपील की।
बैठक के अंत में CKS प्रदेश प्रभारी मोनी कठोत्रे ने 29 अगस्त को आयोजित भोजली महोत्सव में शामिल होने प्रदेशवासियों से अपील की।
