रायपुर को बसाने वाले गोंड राजा रायसिंह जगत की आदमकद मूर्ति बूढ़ा तालाब में लगाने की मांग…पढ़ें!

Date:

रायपुर को बसाने वाले गोंड राजा रायसिंह जगत की आदमकद मूर्ति बूढ़ा तालाब में लगाने की मांग

अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर संभाग के कमिश्नर श्री श्याम धावडे जी से सौजन्य भेंटकर विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा किये। इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष आर एन ध्रुव ने विभिन्न संवैधानिक मुद्दों के साथ राजधानी रायपुर शहर को बसाने वाले गोंड राजा रायसिंह जगत के आदमकद प्रतिमा नगर निगम क्षेत्र में लगाने की मांग किए हैं। उन्होंने कहा कि शहर में देश के कई महान विभूतियां का प्रतिमा है लेकिन रायपुर शहर को बसाने वाले गोंड राजा रायसिंह जगत का प्रतिमा नहीं होने से इस महान राजा के योगदान को आगामी पीढ़ी भूल जाएगी। इसलिए इनकी यादों को चिरस्थाई बनाए रखने हेतु गोंड राजा रायसिंह जगत की आदमकद प्रतिमा बूढ़ा तालाब में लगाई जावे।

इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार भोई प्रदेश सदस्य अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक संघ, बाबूलाल ध्रुव जिला सचिव गोंड समाज, जयलाल ध्रुव जिला कोषाध्यक्ष गोंड समाज, सरजू कुंजाम परिक्षेत्र अध्यक्ष एवं डी.डी. माझी आदिवासी समाज प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बता दें की इसी बुढ़ा तालाब में प्रदेश के इष्ट देव बुढ़ादेव की 71 फिट प्रतिमा सल्ला गागरा स्थापित करने प्रदेश में कांसा दान महाभियान चलाया गया था जो अब विवादों में है, तत्कालीन अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना अमित बघेल अभी जेल में हैं, उनके साथ प्रदेश सर्व आदिवासी समाज ने सहभागिता की थी अब वे भी राजनीतिक दल हमर राज पार्टी बना कर अलग हो गई है, अमित बघेल भी अब जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बनाकर राजनीतिक व्यक्ति हो चुके हैं, ऐसे में उस कांसा का क्या जो प्रदेशभर से लोगों ने अपनी आस्था से दिए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

नकटी के नमकहराम कौन?

नकटी के नमकहराम कौन? छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा हुआ...

बेटी पढ़ेगी…विकास गढ़ेगी! खरोरा पीएमश्री में सायकल वितरण…पढ़ें!

पीएम श्री खरोरा में 123 नवप्रवेशित छात्राओं को निःशुल्क...

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! पढ़ें गजेंद्ररथ का ज्वलंत आलेख…

राजनीति की अंगड़ाई लेता छत्तीसगढ़! छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित अग्निकांड...