इसलिए बच्चों को मारकर खुद भी फांसी पर झूल गए…पढ़ें!

Date:

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की लाशें मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गोविंद साहू (45) और उनकी पत्नी चंचल साहू (40) के शव फंदे पर लटके मिले, जबकि उनकी 13 वर्षीय बेटी दृष्टि और 11 वर्षीय बेटे यशांत के शव बिस्तर पर पड़े थे।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और घरेलू कलह बनी वजह
घटनास्थल से पुलिस को दो सुसाइड नोट मिले हैं, जिनमें से एक में पति-पत्नी दोनों की राइटिंग है। मृतिका चंचल साहू ने अपने सुसाइड नोट में अपनी शादीशुदा जिंदगी की प्रताड़ना का जिक्र किया है। उसने अपने पति गोविंद पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (दूसरी महिलाओं से संबंध) होने का गंभीर आरोप लगाया है। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद से ही उनके बीच लगातार विवाद रहने लगा था। चंचल ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने मायके वालों से माफी भी मांगी है।
सुसाइड नोट से यह खुलासा हुआ है कि इस खौफनाक कदम को अंजाम देने के लिए पूरी प्लानिंग की गई थी। वारदात के वक्त दोनों भारी नशे में थे और घर से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

बच्चों की हत्या
चंचल ने पहले दोनों बच्चों को शराब पिलाई और फिर उन्हें नींद का इंजेक्शन दे दिया। जब उसे बच्चों की मौत पर संदेह हुआ, तो उसने रस्सी से उनका गला घोंटकर मौत पक्की कर दी।

दंपती की मौत
मृतिका के गाल पर थप्पड़ के निशान मिले हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। इसके बाद पहले पति गोविंद फंदे पर झूला और फिर चंचल ने खुद भी फांसी लगा ली।
मृतक गोविंद साहू शेयर ट्रेडिंग का काम करता था और उसका भिलाई में ऑफिस है। वह अपने भाइयों के साथ संयुक्त परिवार में रहता था और हाल ही में बालाजी के दर्शन करके लौटा था। उनके दोनों बच्चे केपीएस नेहरू नगर स्कूल के छात्र थे, जिन्होंने हाल ही में अपनी अगली कक्षाओं (9वीं और 6वीं) में प्रवेश लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

कल्पना ने जीता कराटे में गोल्ड मेडल!

खरोरा की बेटी कल्पना गेंडरे ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप...

दुर्ग: एक परिवार 4 मौत…सच क्या?

दुर्ग के आर्यनगर इलाके में एक ही परिवार के...

हैलो…मुख्यमंत्री हेल्पलाइन! कैसे करें अपनी समस्या का समाधान…पढ़ें!

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा शुरू...