खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

Date:

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड पर अवैध कब्जा का मामला तूल पकड़ रहा है, दरअसल सरकारी अस्पताल ग्राउंड से होकर एक सीसी रोड सरस्वती शिशु मंदिर तक बनी हुई है और बहुत से मकान की फेंसिंग द्वारा भी सरकारी हॉस्पिटल ग्राउंड के भीतर मुंह कर खुली हुई है, ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि आखिर सरकारी अस्पताल की संरक्षित जमीन पर सार्वजनिक क्रियाकलाप क्या संभव है और यह भी बड़ा सवाल है कि अब तक स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले पर संज्ञान क्यों नहीं लिया, कि आखिर कैसे शासकीय अस्पताल के ग्राउंड के भीतर निजी लोगों ने अपने मकान के दरवाजे खोल रखे हैं?

हॉस्पिटल ग्राउंड की ओर खुला एक और गेट!

मामला संज्ञान में तब आया जब सांसद प्रतिनिधि नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष के पति अनिल सोनी ने मकान बनाने के लिए शासकीय अस्पताल ग्राउंड का बाउंड्री वॉल तोड़ा और ग्राउंड के भीतर वाली दिशा पर ही अपना द्वारा खोलने जैसी स्थिति की तैयारी भी कर रखी थी!

निर्माणाधीन मकान जिस पर विवाद गहराया!

मीडिया में खबर आने के बाद रातों-रात बाउंड्री वॉल उठाने की कोशिश की गई लेकिन बड़ा सवाल यह है की क्या वे अन्य लोग जिनके मकान का दरवाजा सरकारी हॉस्पिटल ग्राउंड की निजी संरक्षित जमीन में खुल रही है उन्हें भी बंद कराया जाएगा, ताकि हॉस्पिटल की निजता बनी रहे और कोई भी व्यक्तिगत रूप से अथवा सार्वजनिक रूप से संरक्षित जमीन को अपने उपयोग के लिए इस्तेमाल न कर सके!

इस विषय में स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही संज्ञान लेकर बाउंड्री वॉल दुरुस्त कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन जिसके भीतर ही स्वास्थ्य विभाग के भवन बने हुए हैं अस्पताल संचालित है को संरक्षित करना होगा, जिससे समय रहते किसी प्रकार के अवैध कब्जे से बचा जा सकेगा, वैसे भी अस्पताल के चारों ओर सीसी रोड बने हुए हैं जिन्हें पीछे के मोहल्ले में आने-जाने के लिए इस्तेमाल किया ही जा रहा है, ऐसे में अलग से और सरस्वती शिशु मंदिर तक सीसी रोड बना देना कितना उचित था और अगर अब सड़क बन चुकी है और उसे इस्तेमाल भी किया जा रहा है तब क्यों ना उसमें गेट लगा दिया जाए जिससे स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में सुविधा हो और स्वास्थ्य विभाग की संपत्ति भी सुरक्षित रहे।

सरस्वती शिशु मंदिर की ओर का रास्ता

नपं खरोरा के जनप्रतिनिधियों और प्रेस क्लब के सदस्यों ने मौके पर जाकर देखा और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को भी इसकी सूचना दी गई है ऐसे में अब विभाग अपनी जमीन पर चारों ओर बाउंड्री वॉल खड़ा करेगी ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...