खरोरा: हाई स्कूल में बसंत पंचमी महोत्सव

Date:

श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

खरोरा 23 जनवरी 2026 :- पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा परिसर में विद्या एवं ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन पर्व बसंत पंचमी को श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रजनी मिंज, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा ज्ञान, बुद्धि एवं सद्बुद्धि की कामना की। छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना, भजन, कविता पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
प्राचार्य रजनी मिंज ने अपने संबोधन में बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व शिक्षा, संस्कार एवं सृजनात्मकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन और ज्ञान के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। सभी ने मिलकर इस पावन पर्व को यादगार बनाया।

इस अवसर पर विद्यालय शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, सदस्य यज्ञदत्त शर्मा, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी, चमेली खरे, जयंती साहू, अल्का मिंज, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, गीतांजली पान, शिवांगी निषाद, यश अमलानी, यतिराम कन्नौजे, कविता देवांगन, अनिल कुमार कुर्रे, अरविंद नायक, कल्याणी साहू, नीलम वर्मा, निकिता वर्मा एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...