खरोरा: मां परमेश्वरी जयंती पर शोभायात्रा और विविध आयोजन!

Date:

देवांगन समाज सहित समस्त मानव समाज की अधिष्ठात्री मातृदेवी मां परमेश्वरी की जयंती बसंत पंचमी पावन महोत्सव का आयोजन नगर खरोरा देवांगन समाज के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है।
प्रतिवर्ष जैसे ही इस वर्ष भी मां परमेश्वरी महामहोत्सव बसंत पंचमी के अवसर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन समाज प्रमुखों, देवांगन समाज संरक्षको के निर्देशन में रखा गया है।
इस मौके पर मां परमेश्वरी मूर्ति स्थापना 22 जनवरी सायं 7 बजे की जाएगी, महाआरती उपरांत जसगीत के साथ माता सेवा संपन्न होगी।
मुख्य कार्यक्रम 23 जनवरी 2026 शुक्रवार बसंत पंचमी को आयोजित है, सुबह 7 बजे रंगोली प्रतियोगिता, मां परमेश्वरी महाआरती 8 बजे के साथ ही विविध खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न होगा जिनमें मटका फोड़, कुर्सी दौड़ दोपहर तक संपन्न होंगे तत्पश्चात शोभायात्रा शुभ कलश संग नगर भ्रमण कर्मा नृत्य, मांदर की थाप के साथ निकलेगी।
कलश यात्रा नगर भ्रमण कर रामलीला चौक, देवांगन भवन में पहुंच कर महासभा परिचर्चा और नृत्य प्रतियोगिता में तब्दील हो जाएगी।
कार्यक्रम संपन्न होकर पुरस्कार वितरण का क्रम शुरू होगा।
रात्रिकालीन लोक सांस्कृतिक आयोजन रात्रि 10 बजे से लोक मंजीरा, पायल साहू की टीम प्रस्तुत करेगी।

नगर खरोरा देवांगन समाज द्वारा हर साल बसंत पंचमी पर मां परमेश्वरी महामहोत्सव आयोजित की जाती है जिसमें न केवल स्वसमाज बल्कि नगर के सभी समाज उत्साह से शामिल होकर मां परमेश्वरी का आशीर्वाद लेते हैं।
यह पारंपरिक आयोजन लगातार भव्य रूप ले रहा है, आयोजनों के माध्यम से सामाजिक समभाव, भाईचारा सहित सामाजिक जनों में मेलजोल और आचार व्यवहार का नवसंचार होता है।
खरोरा नगर के देवांगन समाज अध्यक्ष शेखर देवांगन जो नगर के वार्ड 5 से पार्षद भी हैं ने बताया की सामाजिक सौहार्द के इस महापर्व पर देवांगन समाज की एकजुटता प्रदर्शित होती है, उपाध्यक्ष तामेश देवांगन, सचिव संतोष देवांगन सहित सभी समाज प्रमुख और संरक्षक सदस्य आयोजन को सफल बनाने लगातार सक्रिय हैं।

बसंत पंचमी के पावन पर्व और मां परमेश्वरी जयंती पर नगर पंचायत खरोरा के पूर्व अध्यक्ष और उन्नत कृषक अरविंद देवांगन ने समाज जनों सहित नगरवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मानव समाज के लिए मां परमेश्वरी से महाआशिष की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...