राइस मिल में छापा, मिलिंग के लिए उठाया धान फिर से मंडी में बिक रहा?

Date:

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से धान उठाव में बड़ी अनियमितता सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र स्थित अमरनाथ एग्रो प्रोडक्ट राइस मिल को सील कर दिया गया है। मौके से 54,082.8 क्विंटल धान जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 16.76 करोड़ रुपए आंकी गई है।

जांच में निकला बड़ा घोटाला
राइस मिल द्वारा रिकॉर्ड के अनुसार 58,600 क्विंटल धान का उठाव किया गया था, लेकिन जांच में केवल 54,082.8 क्विंटल धान ही मौजूद मिला। यानी 4,577.2 क्विंटल धान मौके से गायब पाया गया। इसके बाद प्रशासन ने मिल को सील करते हुए पूरे धान को जब्त कर लिया।

SDM की टीम ने दो दिन की गहन जांच
एसडीएम मनीष साहू, तहसीलदार प्रकाश साहू, खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत और ललिता शर्मा की टीम ने 16 और 17 जनवरी को मिल की गहन जांच की।
इस दौरान रिकॉर्ड में 11,443 बोरी धान कम पाया गया।
संचालक पर केस दर्ज
मिल संचालक संजीत मित्तल के खिलाफ छत्तीसगढ़ चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।धान की हेराफेरी की आशंका को देखते हुए मिल को सील कर दिया गया है।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
16 जनवरी को प्रशासन ने दो अन्य राइस मिलों में, 2,890 क्विंटल और 3,152 क्विंटल धान गायब पाया था। इन मामलों में कुल 46,257 क्विंटल धान जब्त किया गया था, जिसकी कीमत 14 करोड़ 33 लाख रुपए आंकी गई थी।

किसानों के हित में सख्ती
फूड कंट्रोलर अमृत कुजूर ने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के परिवहन और भंडारण में गड़बड़ी करने वाली अन्य राइस मिलों की भी जांच होगी।
किसानों को उनका हक दिलाने और बिचौलियों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए छापेमारी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने दिखाई प्रतिभा

हिन्दी पखवाड़े में सुलेख प्रतियोगिता, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने...

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा बंगोली में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन रायपुर ।...

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 का शुभारंभ

भाकृअनुप-राष्ट्रीय जैविक स्ट्रैस प्रबंधन संस्थान में स्वच्छता ही सेवा...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन…

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी की पूजा, अत्याधुनिक...