खरोरा हाई स्कूल: परीक्षा पे चर्चा महाअभियान मेला…जानिए क्या हुआ!

Date:

खरोरा में “परीक्षा पे चर्चा महाअभियान मेला” का आयोजन

पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी–अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय खरोरा में “परीक्षा पे चर्चा महाअभियान मेला” का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थियों, पालकों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को सहभागिता हेतु आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में परीक्षा संबंधी तनाव को कम करना एवं परीक्षा पे चर्चा 2026 कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना रहा। आयोजन के दौरान उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं पालकों से पीपीसी 2026 पोर्टल में शत-प्रतिशत पंजीयन कराने तथा अपने प्रश्न पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने का आग्रह किया गया।

विद्यालय प्रशासन के प्राचार्य रजनी मिंज एवं शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा बताया गया कि यह अभियान विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं बेहतर परीक्षा तैयारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में शिक्षकों ने पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य रजनी मिंज, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, संगीता नायक, रीतारानी वर्मा, रजनी त्रिपाठी , चमेली ठाकुर, जयंती साहू, अल्का मिंज, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, जगदेव सिंह बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, शिवांगी निषाद, अरविंद, अनिल कुमार, कल्याणी साहू, नीलिमा वर्मा, नीलम वर्मा, कविता देवांगन, यश अमलानी, यतिराम कन्नौजे, अभिभावकगण एवं नागरिकों की उपस्थिति सराहनीय रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...