CKS खरोरा ने थाने में सौंपा ज्ञापन, आपत्तिजनक बयान पर कार्रवाई की अपील!

Date:

खरोरा: छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और मातृभावना का अपमान करने वालों के खिलाफ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने विरोध दर्ज कराते हुए खरोरा थाना पहुँचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। दोनों संगठनों ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दोषियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने की माँग की है।

ज्ञापन रायगढ़ निवासी आशीष अग्रवाल उर्फ जिमी अग्रवाल, विजय राजपूत, दीपक लालवानी, विनोद पांडा और राजेश उदासी के विरुद्ध सौंपा गया है, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छत्तीसगढ़ महतारी और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति अभद्र, आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियाँ की हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि इन विद्वेषपूर्ण बयानों से न केवल प्रदेश के तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों की भावनाएँ आहत हुई हैं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक सौहार्द्रताऔर शांति को भी गंभीर ठेस पहुँची है।

संगठनों ने इसे प्रदेश के माहौल को खराब करने की साजिश करार दिया है। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला योगेश साहू, खरोरा खंड अध्यक्ष आसकरण साहू, और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष अजय कुमार वर्मा व खरोरा खड़ अध्यक्ष राकेश सेन व समस्त पदाधिकारी साथ में सेनानियो ने संयुक्त रूप से अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुछ असामाजिक तत्व जानबूझकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के माहौल को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ हम सविधान और कानून के दायरे मेंरहकर सख्त और निर्णायक कार्रवाई की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि आशीष अग्रवाल, दीपक लालवानी, विनोद पांडा और राजेश उदासी जैसे लोग छत्तीसगढ़ के सामाजिक ताने-बाने को तोड़ने का दुस्साहस कर रहे हैं।

इनके शब्द किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ समाज की गरिमा और छत्तीसगढ़ महतारी की मयार्दा पर सीधा प्रहार हैं। हम प्रशासन से माँग करते हैं कि इन पर तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उदाहरण स्वरूप दंडित करे, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ियों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ न कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...