CGMSC घोटाला: EOW ने की आरोपियों की गिरफ्तारी…जानिए कौन हैं आरोपी?

Date:

रायपुर: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन (CGMSC) के चर्चित रीएजेंट खरीदी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देर रात पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में CGMSC के दो जीएम समेत हेल्थ विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अनिल परसाई भी शामिल हैं। कुछ ही देर में सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अधिकारियों की सूची
वसंत कौशिक (CGMSC)
डॉ. अनिल परसाई (डिप्टी डायरेक्टर, हेल्थ डिपार्टमेंट)
शिरौंद्र रावटिया
कमलकांत पाटनवार
दीपक बांधे

गिरफ्तार आरोपी

पहले ही गिरफ्तार हो चुका है सप्लायर

इस मामले में पहले ही मोक्षित कॉरपोरेशन के डायरेक्टर शाशांक चोपड़ा को EOW गिरफ्तार कर चुकी है। अब CGMSC और हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद घोटाले में नए खुलासे होने की संभावना है।

बजट सत्र खत्म होते ही EOW का बड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होते ही EOW ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। घोटाले में अब तक दो IAS अधिकारियों समेत CGMSC और हेल्थ विभाग के कई अफसरों से लंबी पूछताछ हो चुकी है। माना जा रहा है कि जांच एजेंसी जल्द ही इस मामले में और भी गिरफ्तारियां कर सकती है।

CGMSC घोटाले में ईओडब्लू की यह कार्रवाई सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति को दर्शाती है। आने वाले दिनों में इस घोटाले में और बड़े नामों का खुलासा होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...