Chhattisgarh: CM साय लगाएंगे गांव गांव चौपाल, कांग्रेस ने कहा…पहले शराब भट्ठी खुलवा लें!

Date:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अगले महीने से गांवों में चौपाल लगाकर जनता से सीधे संवाद करेंगे। इसके तहत उनका चॉपर अचानक किसी गांव में उतरेगा, जहां वे ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही समाधान के निर्देश देंगे।

योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट लेंगे मुख्यमंत्री

इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सरकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वे देखेंगे कि –

– योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंच रहा है या नहीं।
– जनप्रतिनिधि और अधिकारी कितना काम कर रहे हैं।
– ग्रामीणों की प्रमुख समस्याएं क्या हैं और उनका समाधान क्यों नहीं हुआ।

मंत्री, विधायक और अफसर रहेंगे मौजूद

चौपाल के दौरान मंत्री, विधायक और विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर मुख्यमंत्री मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देंगे।

कांग्रेस का तंज – “शराब योजना नहीं, विकास पर ध्यान दें”

गांवों में लगने जा रही चौपाल को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा – “अवसर मिला है, तो सरकार को विकास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन अगर सिर्फ़ शराब बांटने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही पैमाना नहीं है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य...

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं पद्मश्री अनुज शर्मा का IIT मद्रास में विशेष व्याख्यान!

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं पद्मश्री श्री अनुज शर्मा...