दिल्ली: प्रधानमंत्री मोदी से मिले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…जानिए क्या चर्चा हुई!

Date:

संसद भवन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय मुलाकात की, शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।

छत्तीसगढ़ के मुखिया साय ने प्रधानमंत्री से छत्तीसगढ़ के विकास और नई औद्योगिक विकास नीति के संबंध में विस्तृत चर्चा की साथ ही बस्तर के विकास का मास्टर प्लान प्रस्तुत किया।

इसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा शामिल है।
इस योजना पर प्रधानमंत्री मोदी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

इस मौके पर माननीय प्रधानमंत्री जी से उनके 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की।
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य...

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं पद्मश्री अनुज शर्मा का IIT मद्रास में विशेष व्याख्यान!

छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अभिनेता एवं पद्मश्री श्री अनुज शर्मा...