लोमश बनाए गए देवांगन समाज के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष…समाज में प्री-वेडिंग और शराब बैन!

Date:

केशला के लोमश बने देवांगन समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष…ग्राम पंचायत केशला के उपसरपंच हैं लोमश।

रविवार को प्रदेश देवांगन का समाज का शपथ ग्रहण समारोह और नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधि का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खरोरा केशला के लोमश देवांगन ने समाज के युवा प्रकोष्ठ में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर शपथ ग्रहण कर प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन के हाथो कार्यभार लिया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश देवांगन समाज की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जिसमें शादी में प्री वेडिंग, शराब पर बैन किया गया है।

इस कार्यक्रम में 100 से अधिक नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि का सम्मान किया गया, लोमश देवांगन शुरू से ही सामाजिक गतिविधियों में अग्रसर होकर कार्य करते रहें हैं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में सक्रिय सदस्य हैं।

गरीब बच्चों की शिक्षा, वृक्षारोपण जैसे गतिविधियों में योगदान देते रहते हैं।

यही पहचान उसे क्षेत्र में युवा समाज सेवी के रूप में सम्मान देती रही है, प्रदेश अध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश देवांगन ने लोमश देवांगन को उपसरपंच और उपाध्यक्ष बनने की बधाई देते हुए मां परमेश्वरी से उनकी उज्जवल भविष्य के लिए कामना की।

वही लोमश देवांगन ने कहा की इस दायित्व के लिए देवांगन समाज का आभारी हूं और समाज के लिए समाज के साथ मिलकर कुछ नया करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम…पढ़ें।

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में किसानों के लिए सुरक्षित भंडारण पर क्षमता...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...