छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेगी सरकारी नौकरी: मंत्री टंकराम वर्मा

Date:

छत्तीसगढ़ की विष्‍णुदेव साय सरकार 3 मार्च को राज्य का दूसरा बजट पेश करेगी। इस बजट को लेकर मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ को समृद्धशाली बनाने वाला होगा और इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट अटल निर्माण वर्ष का बजट है। बीजेपी की नीतियां दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है।

मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि इस बार का बजट जनकल्याणकारी और सर्वांगीण विकास वाला होगा। उन्होंने कहा कि साल 2047 तक देश को विकसित बनाने का लक्ष्य है और इस दिशा में छत्तीसगढ़ का यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बजट में प्रदेशवासियों को राजस्व और खेल के क्षेत्र में भी कई लाभ मिलेंगे।

खिलाड़ियों को नौकरी देने की योजना

मंत्री टंकराम वर्मा ने बताया कि इस बजट में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को नौकरी देने के लिए एक समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे आगे बढ़ाया जाएगा और खिलाड़ियों को नौकरी के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

युवा महोत्सव और खिलाड़ियों का सम्मान

मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार युवा महोत्सव का आयोजन करेगी और उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान करेगी। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

मुहब्बत की सजा मौत: लव मैरिज फिर लव और हत्या! पढ़ें पूरी खबर

मुहब्बत की सजा मौत! 28 फरवरी की सुबह खरोरा थाना...

स्व. सुशील भोले को अंतिम विदाई: छत्तीसगढ़ी साहित्य का सूर्य हुआ अमर! सरकार की उदासीनता पर बोले गजेंद्ररथ!

छत्तीसगढ़ में आदि धर्म संस्थान के संस्थापक वरिष्ठ साहित्यकार...

खरोरा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की संरक्षित जमीन, ग्राउंड के भीतर कई मकानों के मेन गेट!

रायपुर: नगर पंचायत खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राउंड...

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से…पढ़िए!

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज 23 फरवरी...