सेक्स सीडी कांड: सुनवाई तेज, 4 मार्च को अगली पेशी तय…जानिए क्या था पूरा मामला!

Date:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई रायपुर की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस सरकार में पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा, कारोबारी कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। हाजिरी देने के बाद भूपेश बघेल विधानसभा के लिए रवाना हो गए। अब इस मामले की अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।

7 साल से रुकी थी सुनवाई, अब रायपुर कोर्ट में होगा ट्रायल

गौरतलब है कि करीब 7 साल से इस मामले की सुनवाई अटकी हुई थी। 2018 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीबीआई ने इस केस को दिल्ली ट्रांसफर करने की अर्जी दी थी, क्योंकि इसमें तत्कालीन सरकार के प्रभावशाली लोगों के नाम शामिल थे। दिल्ली कोर्ट में इस पर विचार होता रहा, जिससे सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। हालांकि, हाल ही में दिल्ली कोर्ट ने फैसला सुनाया कि केस ट्रांसफर नहीं होगा और अब रायपुर की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में ही सुनवाई होगी।

सीबीआई ने पेश की रिपोर्ट, 2017 में बॉम्बे से हुआ था CD का लेन-देन

मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि 2017 में बॉम्बे के मानस नामक व्यक्ति ने यह कथित सीडी जारी की थी और इसके बदले पैसे का लेन-देन भी हुआ था। वहीं, इस केस के एक आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है।

अगली सुनवाई 4 मार्च को

कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन जारी किया था, जिसके बाद आज सुनवाई हुई। बचाव पक्ष के वकील फैसल रिजवी ने बताया कि कैलाश मुरारका समेत अन्य आरोपी कोर्ट में पेश हुए। अब 4 मार्च को इस मामले में बहस होगी और सुनवाई आगे बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा कांग्रेस के मिराज बने बूथ अध्यक्ष…पार्टी प्रमुखों ने दी बधाई!

कांग्रेस से मिराज ख़ान बने बूथ अध्यक्ष तिल्दा खरोरा: क्षेत्र...

हाई स्कूल खरोरा में डॉ अंबेडर को किया गया नमन…पढ़े!

पीएमश्री खरोरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती...