किरण ही रहेंगे बीजेपी छत्तीसगढ़ के देव…आज हो सकता है ऐलान!

Date:

जगदलपुर के विधायक किरण सिंहदेव ने आज पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है। इससे यह तय हो गया है कि फिलहाल भाजपा प्रदेश स्तर पर किसी प्रकार के बदलाव के मूड में नहीं है।

किरण सिंहदेव का दूसरी बार अध्यक्ष बनना लगभग तय
किरण सिंहदेव का दूसरी बार छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। आज उन्होंने वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद थे। नामांकन प्रक्रिया के बाद कई बड़े नेताओं ने किरण सिंहदेव को बधाई दी और कई नेताओं ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को पार्टी की ओर से उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी नए नेता को सौंपे जाने की थी चर्चा
यह महत्वपूर्ण है कि जब जिलों में अध्यक्षों के नाम तय हुए थे, तो प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी नए नेता को सौंपे जाने की चर्चाएं तेज हो गई थीं।

कई कयासों के मुताबिक, किरण सिंहदेव को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता था, और उनकी जगह प्रदेश भाजपा की कमान नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक या फिर अजय चंद्राकर को सौंपी जा सकती थी।

हालांकि, आज इन सभी कयासों पर विराम लग गया है, जब किरण सिंहदेव ने अपना नामांकन दाखिल किया। अब सभी का ध्यान शुक्रवार को होने वाले औपचारिक ऐलान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट: हादसों के बाद अधिकारियों पर गाज!

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं...

नवा रायपुर: अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू…

नवा रायपुर में चल रहा 60वां अखिल भारतीय DGP-IG...

छात्र को पेड़ से लटकाने का मामला, स्कूल की मान्यता रद्द, संचालक पर FIR!

सूरजपुर जिले के निजी स्कूल में KG-2 के छात्र...

छत्तीसगढ़ी के लिए जल्द ही सत्याग्रह: नंदकिशोर शुक्ला

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिसव पर रैली और संगोष्ठी सामाजिक उदासीनता और...