अटल इनोवेशन मिशन 2.0 को मंजूरी: QR कोड वाले नए PAN कार्ड बनेंगे!

Date:

दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़े फैसले लिए गए। PAN 2.0 को मंजूरी मिली। इनोवेशन मिशन के लिए 2750 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वन नेशन और वन सब्सक्रिप्शन भी लागू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन का सबसे ज्यादा फायदा युवाओं और स्टूडेंट्स को मिलेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रिसर्च के लिए उच्च गुणवत्ता के प्रकाशनों की जरूरत होती है। ये बहुत महंगे होते हैं। पीएम ने इसे एक नया रूप दिया है। वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन में सभी यूनिवर्सिटी अपने संसाधनों को शेयर करेंगी। सरकार सभी विश्व प्रसिद्ध जर्नल लेकर आएगी और उनका सब्सक्रिप्शन लिया जाएगा। देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को जर्नल उपलब्ध कराई जाएगी। इस पर करीब 6 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा सकते हैं।

केंद्रीय कैबिनेट ने अटल इनोवेशन मिशन 2.0 को मंजूरी दी है। इस पर 2750 करोड़ खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि युवाओं को नवाचार और उद्यमिता में आगे बढ़ाने के लिए अटल इनोवेशन मिशन की शुरुआत की गई थी। हमें पता लगा था कि अटल इनोवेशन मिशन के पहले संस्करण में स्थानीय भाषा को शामिल नहीं किया गया था। इसलिए हमने अटल इनोवेशन मिशन 2.0 लागू किया है। इसमें 30 ऐसे नवाचार केंद्र खोले जाएंगे जो स्थानीय भाषा में काम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक आयोजित…पढ़ें!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम में जैविक स्ट्रेस मैनेजमेंट सोसायटी की वार्षिक बैठक...

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

पीएम श्री भरत देवांगन विद्यालय में मनाया गया विश्व...

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित किए!

आईसीएआर-एनआईबीएसएम ने बेल्टुकरी के किसानों को स्टोरेज बिन वितरित...

UPI ट्रांजेक्शन शुल्क पर बड़ा अपडेट…पढ़ें!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूपीआई और...