रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में बड़ा फर्जीवाड़ा! कंप्यूटर ऑपरेटर्स को 75हजार वेतन…क्या है पूरा मामला यहां पढ़ें!

Date:

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड में प्लेसमेंट के नाम पर बड़ा खेल उजागर हुआ है,यहां प्लेसमेंट कर्मचारियों को हर माह ऐसे पद के लिए 75-75 हजार रुपये वेतन दिए जा रहे हैं जिस काम के लिए अन्य विभागों में 12 हजार दिए जाते हैं!
वहीं सीईओ की जिन पदों के लिए खुद निगम 12 से 15000 रुपए वेतन देती है उसके लिए प्लेसमेंट कंपनी को स्मार्ट सिटी लिमिटेड 78000 क्यों दे रही है?
इस सवाल पर जवाबदार कुछ कहने से बंच रहे हैं।

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड 24 * 7 वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के लिए मेसर्स लाइम इंजीनियरिंग कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड भोपाल के जरिए ये भर्ती किया गया है पहले मामला डाटा एंट्री ऑपरेटर से जुड़ा हुआ है जिन्हें 78057 रुपए वेतन दिया जा रहा है पर कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें कलेक्टर दर ही दिया जा रहा है, जबकि उन्हें 78000 वेतन की जानकारी ही नहीं है।

सरकार में किस तरह से काम चल रहा है यह उसकी एक बानगी है, एक प्लेसमेंट कम्पनी जो भोपाल की है के माध्यम से कर्मचारी कलेक्टर दर पर रखा गया और वेतन 78 हजार दिखाया जा रहा है, जिसकी जानकारी कर्मचारियों को ही नही है तो फिर यह खेल बड़े स्तर पर होने की आशंका है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में काम कर रहे सभी प्लेसमेंट कम्पनियों की जांच कराने की जरूरत है जिन्हें आम छत्तीसगढ़िया नौजवानों के खून चूसने के लिए प्लेसमेंट का ठेका दिया गया है?
यह तो सिर्फ एक विभाग की पोल है जांच कराए जाने पर इन प्लेसमेंट कम्पनियों के आड़ में चल रहे बड़े गोलमाल का खुलासा हो सकता है।
बताते चलें कि वर्तमान में सरकार के सारे विभाग प्लेसमेंट एजेंसियों के भरोसे है और छत्तीसगढ़ के नौजवान सरकारी नौकरी के लिए तरस रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खराब सड़कों पर होगी जिम्मेदारी तय, 4 सब इंजीनियर हटाए गए…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में NH-930 की सड़कों पर घटिया...

कलम वाले अब कट्टा वाले हो गए…रायपुर प्रेस क्लब गोलीकांड पर रिपोर्ट पढ़ें!

जहां कलम से न्याय मिलना था, वहां फायरिंग हो...

सांस्कृतिक एवं तकनीकी महोत्सव 2026-27 “आवेश” का आयोजन 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक…पढ़ें!

रायपुर। छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीजीआईटी), रायपुर में विद्यार्थियों...

एनआईबीएसएम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ…

एनआईबीएसएम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ रायपुर, 26...