अगले दो दिनों में इन जिलों में हो सकती है बारिश…

Date:

छत्‍तीसगढ़ में एक बार फिर से मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है। आज से दो दिनों तक प्रदेश के तीन संभागों के जिलों में बारिश के आसार हैं। इस बीच कहीं हल्‍की व कहीं मध्‍यम बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी अब प्रदेश से हो रही है। इसी के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव हुआ है। इससे अगले दो दिनों तक बारिश के आसार बन रहे हैं।

वहीं मानसून की वापसी के दौरान जो सिस्‍टम एक्टिव रहते हैं, इसी के चलते गरज-चमक वाले बादल अपने साथ मॉइस्चर को खींचा जाता है। इसी के चलते बूंदाबांदी और बारिश होने के आसार रहते हैं।

दो दिनों तक बारिश के आसार
छत्तीसगढ़ में आज से दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के 18 जिलों में हल्‍की व मध्‍यम बारिश की संभावना है। आज से दो दिन रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के जिलों कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

इन संभागों के जिलों में जहां बारिश की संभावना है, उन जिलों में रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जशपुर, सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी, बलरामपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर जिला है।

प्रदेश के इन इलाकों में हुई बारिश

इधर लोकल सिस्‍टम के चलते सोमवार को प्रदेश के एक दो स्‍थानों पर बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसी के चलते दुर्ग जिले में सोमवार को बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी काफी राहत मिली है। इसी के साथ ही जिले के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई।

रायपुर समेत कई जिलों में एक दिन पहले बादल छाए रहे। इस बीच कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इस बीच दिन में तेज धूप और दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। शाम के समय में बादल रहने से तेज गर्मी से राहत मिली। शाम के समय कई स्थानों पर बूंदाबांदी होने से उमस से राहत मिली।

वहीं सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा सुकमा जिले में तापमान रहा। यहां 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ ही सबसे कम तापमान 20 डिग्री अम्बिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इसी के साथ ही रायपुर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री, बिलासपुर 32.4 डिग्री, पेंड्रा 32.2, अंबिकापुर 31.8, जगदलपुर 34.4, दुर्ग 31.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

भैया जी स्माइल…अमित कथा पढ़ें!

छत्तीसगढ़ के पहले सीएम अजीत जोगी का बेटा और...

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा की जयंती…जानें उनका जीवन!

छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के रचयिता डॉ. नरेंद्र देव वर्मा छत्तीसगढ़ी...

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन

एनआईबीएसएम द्वारा ग्राम मोहंदी में जनजातीय दिवस का आयोजन जनजातीय...