ऐतिहासिक जगहों का नाम परिवर्तन क्यों? CKS में आक्रोश…पढ़ें!

Date:

रायपुर: कटोरा तालाब का नाम बदलकर ‘झूलेलाल सरोवर’ किए जाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर नामकरण को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि कटोरा तालाब पर लगाए गए ‘झूलेलाल सरोवर’ नाम की पट्टी नहीं हटाई गई, तो रायपुर जिला इकाई द्वारा निगम का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

संगठन ने आगामी छठ पर्व से पहले छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक तालाबों और नदी घाटों के मूल नामों एवं पारंपरिक पहचान को सुरक्षित रखने की मांग भी उठाई है।


छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के रायपुर शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रदेश के तालाबों और नदी घाटों का ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक महत्व है। इनके नाम स्थानीय लोक संस्कृति, परंपराओं और पूर्वजों की विरासत से जुड़े हुए हैं। ऐसे में मूल नामों को बदलकर नए नाम दिए जाने की प्रवृत्ति पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।

संगठन की पदाधिकारी उषा श्रीवास ने कहा कि छठ पर्व के आयोजन और धार्मिक आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए, लेकिन इसके नाम पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तालाबों एवं नदी घाटों की ऐतिहासिक पहचान से छेड़छाड़ उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रहने वाले विभिन्न समुदायों के लोग अपने धार्मिक पर्व मनाने के लिए जलस्रोतों और घाटों का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए पारंपरिक तालाबों के मूल नाम बदलकर उन्हें ‘छठ घाट’ या अन्य नाम देना सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दृष्टि से उचित नहीं है।
छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का कहना है कि प्रदेश के तालाब और नदी घाट केवल जलस्रोत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़िया समाज की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर हैं। इनके मूल नामों को संरक्षित रखना आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ने के लिए जरूरी है।

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि प्रदेश के ऐतिहासिक तालाबों एवं नदी घाटों के मूल नामों में बदलाव पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कटोरा तालाब की नाम पट्टी नहीं हटाई गई और प्रदेश के पारंपरिक जलस्रोतों के नामों से छेड़छाड़ जारी रही, तो संगठन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता एवं मौलिक पहचान की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन करेगा।
बता दें कि इससे पहले भी नाम परिवर्तन मामलों में सेना ने बढ़ चढ़ कर विरोध दर्ज किया था वहीं दूसरी ओर छठ पूजा पर छत्तीसगढ़ के नदियों तालाबों का नाम परिवर्तित न किया जाए इसे लेकर भी सेना ने प्रशासन को चेताया है और कहा है कि धार्मिक पर्वों जन आस्था का सम्मान है पर अपने पुरखों के नाम पर पहले से चिन्हित स्थलों का नाम बदलकर किसी वर्ग विशेष को खुश करने या वोट की राजनीति करने के लिए सरकारें ऐसा न करें वरना सेना प्रादेशिक स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ने तैयारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अनुज निकलेंगे ‘सेवा संवाद यात्रा’ करने…पढ़ें!

हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों...

21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगा 21 क्विंटल का पैसा…पढ़ें!

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की धान खरीदी...

सौरभ चंद्राकर को जेल…पढ़ें पूरी खबर!

रायपुर: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी...