मातम में बदली दीपावली की खुशियां…पढ़ें!

Date:

राजिम: दीपावली की रात राजिम इलाके में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। कार महानदी पर बने एनीकट में गिर गई। रायपुर में निवासरत परिवार दीपावली की खुशियां बांटने अपने पैतृक निवास ग्राम पसौद जा रहे थे, तभी रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर लक्ष्मीनगर निवासी शीतल साहू (44 वर्ष) अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे और बेटी के साथ दीपावली मनाने पसौद आ रहे थे। इसी दौरान रात करीब 1 बजे महानदी पर बने टीला एनीकट में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नदी में जा गिरी।

परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत
हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू और दोनों बच्चों की जान चली गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। नदी से सभी के शवों को बाहर निकाला गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

जांच में जुटी पुलिस
नवापारा पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरने की बात सामने आई है। हालांकि, वाहन चालक का नियंत्रण कैसे बिगड़ा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही हादसे की परिस्थितियों का पता लगा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

बस्तर में प्रधानमंत्री मोदी…क्या कहा पढ़िए!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली (नवंबर 2026) के पावन...

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ ने प्रदेश के पत्रकारों से की अपील…पढ़ें!

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के संस्थापक, प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ...

आज महालक्ष्मी गणेश सरस्वती जी की महापूजा विधि और मुहूर्त जानें…पढ़ें!

लक्ष्मी पूजन का महत्व (Significance of Laxmi Pujan) ​दिवाली के...