21 चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश…पढ़ें पूरी खबर!

Date:

रायपुर में लंबे समय से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों के खिलाफ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके अलावा, 21 चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

कारण बताओ नोटिस भी किया गया था जारी
इन चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों ने तीन वर्ष से अधिक समय तक बिना किसी वैध कारण के अनुपस्थित रहकर शासन के नियमों और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (अवकाश) नियम का उल्लंघन किया था। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।

अनुपस्थित अधिकारियों और चिकित्सकों को नोटिस के माध्यम से अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। सुनवाई के दौरान उनकी बातों को सुना गया, और इसके बाद उनके अभ्यावेदनों पर विचार करते हुए उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...