श्रवण भोई भाजपा किसान मोर्चा खरोरा के मंडल महामंत्री नियुक्त!

Date:

श्रवण भोई भाजपा किसान मोर्चा खरोरा के मंडल महामंत्री नियुक्त!

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष परदेशी राम साहू,  धरसीवां विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा, भाजपा रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्याम नारंग  खरोरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष श्रीमती सोना वर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठों की सर्व सहमति से खरोरा मंडल भाजपा किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री श्रवण भोई को नियुक्त किया गया है।

श्रवण भोई भारतीय जनता पार्टी का एक ऐसा छोटा कार्यकर्ता है जिसने पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्य किया है, चाहे वह लोकसभा चुनाव हो, चाहे विधानसभा चुनाव हो या नगर पंचायत की चुनाव हो वह पिछले 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के लिए तन मन से अपनी सेवा दे रहे हैं और सभी के संपर्कों में रह रहे हैं।

इस संबंध में श्रवण भोई का कहना है कि मैंने भारतीय जनता पार्टी के लिए एक समर्पित रहा हूं, मैं हमेशा पार्टी एवं संगठन के लिए अपना सहयोग दिया हूं, पार्टी ने मुझे आज योग्य समझकर जो दायित्व दिया है उसका मैं सम्मान करते हुए निर्वाह करूंगा, आज मुझे पार्टी के वरिष्ठों ने जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगा और सभी वरिष्ठों को प्रणाम करता हूं।

श्रवण की नियुक्ति से खरोरा मंडल व नगर में एक खुशी की लहर दौड़ पड़ी है खरोरा नगर में एक उत्साह देखा जा रहा है, श्रवण भोई को मंडल महामंत्री बनाए जाने पर सभी ने बधाई दिया है।

मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ राजीव अग्रवाल, नरेंद्र ठाकुर, सुरेंद्र वर्मा, सुमित सेन, सुनील नायक, सचिन अग्रवाल, मुरली वर्मा, दुलेश साहू, नूतन बंछोर, निखिल वर्मा, शेखर वर्मा, गोपाल देवांगन, विष्णु सेन, लाला नशीने, गज्जू सेन,  विनोद यादव, संतराम विश्वकर्मा एवं भारतीय जनता पार्टी/किसान मोर्चा/युवा मोर्चा/पिछड़ा वर्ग मोर्चा/अनुसूचित जाति मोर्चा/अनुसूचित जनजाति मोर्चा/अल्पसंख्यक मोर्चा/महिला मोर्चा और खरोरा मंडल एवं नगर के सभी पदाधिकारी। व कार्यकर्ताओं ने श्रवण भोई को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

छत्तीसगढ़: अमित बघेल को जेल, JCP के लिए फायदेमंद?

JCP सुप्रीमों अमित बघेल को अंतरिम जमानत! हेटस्पीच के 14...

JCP सुप्रीमो अमित बघेल को जमानत, कोर्ट ने रखी ये शर्त…पढ़ें!

रायपुर: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के...

रायपुर: भाजपा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बनाए गए अभिमन्यु धनगर…पढ़ें!

भाजपा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक बनाए गए अभिमन्यु...

तिल्दा: SDM कार्यालय के सामने 3 दिन से ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी…क्या है कारण पढ़िए!

तिल्दा में ग्राम अलदा के ग्रामीणों का उग्र विरोध,...