लिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, 10 सितंबर से भरे जाएंगे फॉर्म, यहां देखें पूरी जानकारी

Date:

पुलिस में नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए जॉब पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। हरियाणा पुलिस ने आज कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए बड़ा ऐलान किया है। विधानसभा चुनाव के घोषणा से पहले दोपहर हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) ने नई हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती का एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक, कांस्टेबल के पदों पर 5,600 वैकेंसी निकाली गई है, जिसमें 4,000 पद पुरुष जीडी कांस्टेबल के लिए और 600 पद महिला जीडी कांस्टेबल के लिए हैं। वहीं, इंडिया रिजर्व बटालिन के लिए 1000 पद हैं जो कि केवल पुरुषों के लिए हैं।

कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 सितंबर 2024 से शुरू की जाएगी। अप्लाई करने की अंतिम तारीख 24 सितंबर 2024 है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे लिंक एक्टिव होने के बाद एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इस हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सिर्फ सीईटी पास उम्मीदवार ही फॉर्म भर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

आदिवासी समुदाय की नाबालिग छात्राओं से बेड टच और छेड़छाड़ का गंभीर आरोप…

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा मरवाही विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक...

चैतन्य की जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका…

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ने...

साय कैबिनेट का सपना और कितनी आंखों में…पढ़िए नया शिगूफा!

छत्तीसगढ़ के राजनीतिक गलियारों में साय कैबिनेट और बीजेपी...

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में कीमती खनिज का भंडार…सशक्त भारत का सपना छत्तीसगढ़ से होगा सच?

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्थित भालुकोना क्षेत्र में...