राजस्थान के उदयपुर में पंथी नृत्य: छत्तीसगढ़ का गौरव

Date:

उदयपुर में उपकार पंथी लोकनृत्य दल ने राष्ट्रीय मंच पर दी शानदार प्रस्तुति

चंदखुरी : पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती पर दो दिवसीय राष्ट्रीय जनजाति महोत्सव 15 व 16 नवंबर को राजस्थान के उदयपुर में सम्पन्न हुआ। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध उपकार पंथी लोकनृत्य दल के कलाकारों ने महोत्सव के प्रथम दिवस गुरू पूर्णिमा पर शाम को शिल्पग्राम के मुक्ताकाशी रंगमंच में अपनी प्रस्तुति दी। कलाकार धनीराम गिलहरे ने बताया सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार संगीत नाट्य अकादमी से उस्ताद बिस्मिल्लाह खान राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित लोकनृत्य उपकार पंथी दल भारत के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में लगातार अपनी प्रस्तुति देते आ रही है।

मीडिया साथी देव हीरा लहरी ने बताया माता कौशल्या धाम चंदखुरी से लगे ग्राम कुटेसर में तीन पीढ़ी से यहां के लोग लगातार पंथी लोकनृत्य करते आ रहे हैं, पंथी नृत्य के जरिए बाबा गुरू घासीदास के बताए संदेश को जन-जन तक पहुंचाते आ रहे हैं, 16 सदस्यीय पंथी लोकनृत्य दल एक नई उर्जा के साथ मंच में उतरते हैं, मांदर के थाप में नृत्य के साथ मन मुग्ध कर देते हैं। संस्था को छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा देवदास बंजारे स्मृति अलंकरण सम्मान से भी सम्मानित किया गया है, उदयपुर के कार्यक्रम में संयोजक दिनेश जांगड़े के साथ साथी कलाकार धनीराम, सलीम, मनहरण, विजय, गंगाराम, अजय, दुलेश्वर, गोविन्द, उपेन्द्र, गौकरण, पंकज, किशन, दयादास एवं महेश्वर शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...