मृत व्यक्ति के नाम इकरारनामा बनाकर जमीन का सौदा…जानिए पूरी कहानी!

Date:

रायपुर: जमीन धोखाधड़ी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामले में आरोपी मोहम्मद अलताफ ने एक व्यक्ति की करोड़ों रुपये की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का सौदा कर लिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने मृत व्यक्ति के नाम पर भी इकरारनामा तैयार कर उसे बेचने की साजिश रची। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रवीणचंद पारख समेत अन्य पीड़ितों ने आरोपी मोह. अलताफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने आरंग स्थित भूमि (खसरा नंबर 1695, रकबा 0.4250 हेक्टेयर) को असली मालिक के बिना जानकारी के बेचने की कोशिश की।
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जमीन स्वामी बिसाहिन पटेल ने बताया कि वह सिर्फ अंगूठा लगाती है और दस्तावेजों में किए गए हस्ताक्षर उसके नहीं हैं। इसी तरह, आरोपी ने स्वर्गीय कृष्ण कुमार साहू के नाम पर भी फर्जी इकरारनामा तैयार किया, जबकि उनकी मृत्यु 26 जनवरी 2019 को हो चुकी थी।
पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की, तो आरोपी मोह. अलताफ के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने छानबीन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने फर्जी दस्तावेज बनाकर करोड़ों की ठगी करने की बात कबूल की।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 471 (फर्जी दस्तावेज का उपयोग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विश्व वानिकी दिवस: मोहरेंगा नेचर सफारी में होमस्टे!

विश्व वानिकी दिवस पर नेचर सफारी मोहरेंगा को मिली...

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...