निकाय,पंचायत चुनाव खत्म, परीक्षा चालू…तैयारी व्यवस्था पर आज CM की बैठक!

Date:

छत्‍तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। इसी चुनावी शोर के बीच प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी भी छात्र कर रहे हैं। इधर चुनाव में शिक्षकों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी। चुनावी ड्यूटी के चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए आज सीएम विष्‍णुदेव साय स्‍कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में सीजीबोर्ड एग्‍जाम की तैयारी को लेकर विस्‍तार से चर्चा की जाएगी।

आज 30 जनवरी को सीएम साय विभागीय बैठक लेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की इस बैठक में छात्रों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक मंत्रालय में सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय में कार्यालीन कार्य करेंगे। इसके बाद वे शाम 5:20 बजे सीएम हाउस लौटेंगे।

मार्च से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं

छत्‍तीसगढ़ में माध्‍यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके तहत बोर्ड परीक्षाएं मार्च में होंगी। 1 मार्च से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो जाएगी। वहीं 10वीं की बोर्ड परीक्षा 3 मार्च से शुरू हो जाएगी। ये दोनों कक्षाओं की परीक्षा 28 मार्च तक चलेगी। फरवरी में अधिकतर अतिरिक्‍त कक्षाएं स्‍कूलों में लगती है। जहां कमजोर बच्‍चों को परीक्षा के लिए विशेष रूप से तैयार किया जाता है। आज हो रही समीक्षा बैठक में इन सभी व्‍यवस्‍थाओं को लेकर विस्‍तार से चर्चा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...