नाबालिग चला रहे थे ट्रैक्टर, मारी कट, ट्रैक्टर पलटी 3 की मौत…जानें पूरा मामला!

Date:

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना कुरुद थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के पास हुई है, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

ट्रैक्टर को कट मारने की कोशिश में हादसा
घटना के बारे में जानकारी मिली है कि चार नाबालिग लड़के ट्रैक्टर के इंजन पर सवार होकर तेज रफ्तार में कृषि महाविद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ट्रैक्टर को कट मारने की कोशिश की, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

घायल का इलाज जारी
हादसा इतना भयावह था कि तीन लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इस हादसे के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर नाबालिगों को ट्रैक्टर चलाने की अनुमति कैसे मिली और ट्रैक्टर की चाबी उन्हें किसने दी? क्या वाहन मालिक की लापरवाही इस हादसे के लिए जिम्मेदार है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

विश्व वानिकी दिवस: मोहरेंगा नेचर सफारी में होमस्टे!

विश्व वानिकी दिवस पर नेचर सफारी मोहरेंगा को मिली...

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...