नवा रायपुर: अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू…

Date:

नवा रायपुर में चल रहा 60वां अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक शुरू हो गई है। सुबह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक की कमान संभाले हुए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, शीर्ष पुलिस अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख इस अहम राष्ट्रीय सुरक्षा मंथन में शामिल हैं।

आज के चार प्रमुख सत्रों में देश के सभी राज्यों के DGP अपनी प्रेज़ेंटेशन देंगे, जिनमें इंटरनल सिक्योरिटी, उभरते खतरे और पिछली सिफारिशों की समीक्षा पर विस्तृत चर्चा की जा रही है। इस दौरान महिला सुरक्षा को तकनीक के सहारे और मजबूत बनाने के उपायों पर भी खास फोकस है।
छत्तीसगढ़ के DGP अरुण देव गौतम आज ‘बस्तर 2.0’ का ब्लूप्रिंट पेश कर रहे हैं। इस प्रस्तुति में मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन के लक्ष्य के बाद बस्तर में तेज विकास और प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की रणनीति शामिल है।

बस्तर में पिछले कुछ वर्षों में हुई सुरक्षा सफलताओं के आधार पर आगे की रोडमैप को देश के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 8:15 बजे IIM रायपुर पहुंचे। उनकी मौजूदगी में दिनभर 12 घंटे तक लगातार अहम सत्र चलेंगे। रात 8:35 बजे वे स्पीकर हाउस के लिए रवाना होंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...