नपं खरोरा से गुजरी सतनाम संदेश पदयात्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष रहें सक्रिय!

Date:

रायपुर से गिरौदपुरी पदयात्रा के दौरान भव्य स्वागत, “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश

खरोरा- बोल रहा हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री श्री खुशवंत साहिब जी की रायपुर से गिरौदपुरी तक पदयात्रा का विभिन्न ग्रामों में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में उनके क्षेत्र के समस्त ग्रामों में पुष्पमालाओं एवं पटाखों के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश देते हुए समाज में समानता, भाईचारे और एकता बनाए रखने की अपील की। पदयात्रा मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया।
जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता पर क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा,
“मेरे प्रिय साथियों, आप लोगों के प्रेम और सहयोग ने आज के कार्यक्रम को अद्भुत रूप से सफल बनाया। मैंने आप सभी के आत्मीय सहयोग की अपेक्षा की थी, जिसमें आप सभी खरे उतरे। आप सभी को हृदय से धन्यवाद।”


पदयात्रा के माध्यम से समाज में समानता और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जिसे क्षेत्रवासियों का व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा: शराब का व्यापार ले डूबेगी सरकार? जरूर पढ़ें पूरी खबर!

शराब का व्यापार ले डूबेगी सरकार? बीते सप्ताह भर से...

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...