देवी की पूजा के बाद गला काट कर आत्महत्या! कहीं ये खुद की बलि तो नही?

Date:

राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत निनवा में एक शख्स भुनेश्वर यादव द्वारा घर पर देवी जवारा स्थापित कर पूजा पाठ कर अपने सर की बलि चढ़ा दिया, इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज सुबह लगभग 11:00 की है, धरसींवा के निनवा गांव निवासी 55 वर्षीय भुनेश्वर यादव ने अपने घर के अंदर स्थित देवस्थान के सामने कैंची से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद देवस्थान वाला कमरा खून से लथपथ हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
बता दें घटना के वक़्त घर पर कोई नहीं था, बच्चे स्कूल व पत्नी काम पर गए हुए थे। बच्चे जब स्कूल से घर पहुंचे तब देख खून से सनी लाश देखकर सहम से गए, वही गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...