चुनावी रेलम पेल… धान खरीदी में खेल! प्रभारी निलंबित…पढ़ें पूरी खबर!

Date:

महासमुंद जिले के झारमुड़ा धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदारी के दौरान अनियमितताओं और लापरवाही के आरोपों के कारण केंद्र प्रभारी मोतीन प्रधान को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई प्राधिकृत अधिकारी संजय प्रधान द्वारा की गई है।

जांच में मोतीन प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई
जानकारी के अनुसार, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा के अंतर्गत स्थित इस केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान धान खरीद प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायतें आई थीं। जांच में मोतीन प्रधान की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

लापरवाही बरतने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा: कलेक्टर
कलेक्टर विनय लंगेह ने धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए थे और अनियमितता पाए जाने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात कही थी। इसी के तहत यह कदम उठाया गया है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि धान खरीद में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...