गरियाबंद: पर्वतारोही खेमराज ने किया वार्षिक उत्सव का शुभारंभ

Date:

श्रद्धा पब्लिक स्कूल गरियाबंद में वार्षिक खेलकूद समारोह का भव्य शुभारंभ

श्रद्धा पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद समारोह (सत्र 2025–26) का शुभारंभ अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ किया गया। इस गरिमामय अवसर पर पर्वतारोहण व एडवेंचर क्षेत्र में कार्यरत श्री खेमराज साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत खेल मशाल प्रज्वलन से हुई, जिसने खिलाड़ियों में जोश और प्रेरणा का संचार किया।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा अनुशासित मार्च पास्ट, ऊर्जावान जुंबा तथा स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मानुशासन का संदेश देने वाला योग (सूर्य नमस्कार) का सुंदर प्रदर्शन किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने खूब सराहा।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती बलजीत कौर ने मुख्य अतिथि एवं सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए विद्यार्थियों को खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इसी अवसर पर प्राचार्य श्रीमती बलजीत कौर द्वारा मुख्य अतिथि श्री खेमराज साहू को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

मुख्य अतिथि श्री खेमराज साहू ने अपने संबोधन में अपने पर्वतारोहण के अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, निरंतर अभ्यास करने तथा कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और साहस बनाए रखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प और अनुशासन से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है|

यह भव्य आयोजन विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं नैतिक विकास को प्रोत्साहित करने वाला तथा खेलों के महत्व को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाला एक प्रेरणास्पद कार्यक्रम सिद्ध हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय...

प्रदेशवासियों से बड़ी अपील…बचालो अपने प्यारे छत्तीसगढ़ को! जरूर पढ़ें

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजनीतिक दलें कैसा खेल खेलती हैं...

18 साल पुराने पोराबाई नकल प्रकरण में फैसला…पढ़ें!

बहुचर्चित पोराबाई नकल प्रकरण मामले में 18 वर्ष के...

छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के लिए बड़ी खबर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जमीन-मकान की खरीदी-बिक्री करने वालों के...