खरोरा: सतनाम संदेश पदयात्रा रवाना…

Date:

सर्व समाज एकता — सतनाम संदेश पदयात्रा का खरोरा से भव्य शुभारंभ

खरोरा –
आज सर्व समाज की एकजुटता और भाईचारे का प्रतीक “सतनाम संदेश पदयात्रा” का शुभारंभ खरोरा से अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ किया गया।

समाजसेवी वेदराम मनहरे और जनपद अध्यक्ष टीकेश्वर मनहरे की अध्यक्षता में निकली इस पदयात्रा में हज़ारों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

यह पदयात्रा खरोरा से पवित्र गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा के प्रारंभिक पड़ाव खरोरा तिरंगा चौक पर समाज के लोगों ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग शामिल रहे और आपसी एकता व सद्भाव का संदेश दिया।

पदयात्रा कुल 3 दिनों तक चलेगी और अंतिम पड़ाव गिरौदपुरी धाम पर सम्पन्न होगी।
रास्ते के हर गाँव में पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया, जिससे पूरे मार्ग में एक अनूठा सामाजिक उत्सव का माहौल बन गया।

आजाद चौक में राजीव अग्रवाल की अध्यक्षता में अग्रवाल समाज ने यात्रा का स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का अभिनंदन किया।

इस आयोजन में पूर्व अध्यक्ष अनिल सोनी, डॉ. सब्बीर खान, अमीन खान, जोगिंदर सलूजा,विधान सभा अध्यक्ष अंकित वर्मा नगर के सभी पार्षदगण तथा विभिन्न समाजों के प्रमुख पदयात्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सतनाम संदेश पदयात्रा ने आज सर्व समाज एकता और सद्भाव का जो अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया, वह क्षेत्र में लंबे समय तक याद किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...