खरोरा में दो पीढ़ियों को पढ़ाने वाले व्याख्याता हरीश देवांगन सर हुए सेवानिवृत्त!

Date:

व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह

खरोरा 31 जनवरी 2026 – पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी–अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में उपप्राचार्य पद पर कार्यरत व्याख्याता हरीश देवांगन के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में विद्यालय परिवार द्वारा हरीश देवांगन को उनके दीर्घकालीन सेवाकाल के लिए शाल, श्रीफल एवं अन्य स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य रजनी मिंज ने अपने उद्बोधन में कहा कि हरीश देवांगन ने अपने सेवाकाल में विद्यालय की शैक्षणिक उन्नति, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका सरल, अनुशासनप्रिय एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

विद्यालय के शिक्षकगण, एवं अन्य कर्मचारी ने उनके शैक्षणिक योगदान, अनुशासनप्रियता एवं सरल व्यक्तित्व की सराहना की।

व्याख्याता श्री हरीश देवांगन अपनी दीर्घकालीन शासकीय सेवा पूर्ण कर दिनांक 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गए। उनकी प्रथम नियुक्ति 23 सितम्बर 1986 को हुई थी। इस प्रकार उन्होंने शिक्षा विभाग में कुल 39 वर्ष 6 माह की उल्लेखनीय सेवा प्रदान की।
उनकी सेवावधि को सहयोगियों एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय बताया गया।

अपने उद्बोधन में हरीश देवांगन ने विद्यालय परिवार के सहयोग एवं स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय से जुड़ी स्मृतियाँ सदैव उनके हृदय में जीवंत रहेंगी। समारोह का समापन शुभकामनाओं एवं आत्मीय वातावरण में हुआ।

इस अवसर पर सेवानिवृत व्याख्याता हरीश देवांगन, उनकी धर्मपत्नी इंदु देवांगन, माताजी सावित्री देवांगन , सुपुत्री परिधि देवांगन, दामाद अंकुश देवांगन, विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज, व्याख्याता शाहिना परवीन, सेवानिवृत्त व्याख्याता डोमार सिंह यादव, महेंद्र साहू, रजनी त्रिपाठी, चमेली ठाकुर, जयंती साहू, श्वेता शर्मा, तान्या भट्टाचार्य, मोंगरा साहू, नीतू यादव, प्रिया संघवी, बिजेश्वरी महिलांगे, जगदेव बंजारे, योगेंद्र त्रिपाठी, शिवांगी निषाद, रूपशिखा साहू, निशिता दीक्षित, पारुल पांडेय, शैलजा शर्मा, पावस पटेल, अपूर्वा ओगरे, अंकृति भिड़े, नदीस साहू, अनिल कुमार, योगिता देवांगन, शेषशेखर शर्मा, सना करीम, आँचल कसार, जास्मी जोश, कृतिका वर्मा, पावेत्री साहू, अजय कुर्रे, प्रीति मिश्रा, विक्रम आडिल, आकाश कुमार, अनिल कुर्रे, निकिता वर्मा, कल्याणी साहू, नीलम वर्मा, यतिराम कन्नौजे, यश अमलानी, कविता देवांगन, एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

More like this
Related

अपील: जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा ‘छत्तीसगढ़ी’ दर्ज कराएं…क्यों पढ़ें पूरी खबर!

जनगणना के दौरान प्रदेशवासी अपनी मातृभाषा 'छत्तीसगढ़ी' दर्ज कराएं:...

बैठक: PM श्री भरत देवांगन हाई स्कूल में तंबाकू निषेध पर निर्णय…पढ़ें!

विद्यालय परिसर के 200 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री...

महाराष्ट्र का पास्टर करा रहा था खरोरा में लोगों का धर्म परिवर्तन!

आदिवासी बाहुल्य छत्तीसगढ़ लंबे समय से धर्म परिवर्तन के...

नाबालिग छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का मामला, CKS प्रवक्ता ने कहा…

बीजापुर में नाबालिग छात्राएं प्रेग्नेंट! गैर राजनीतिक संगठन सीकेएस प्रवक्ता...